नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 65 हुई

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 12:48 AM (IST)

गाजीरम: उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में एक अंत्येष्टि के दौरान बोको हराम द्वारा किए गए हमले में 65 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी के पास स्थित एक गांव में बंदूकधारियों के हमले के बाद दर्जनों और शवों का पता चला। 

स्थानीय सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद बुलामा ने बताया, ‘65 लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हुए हैं।' इससे पहले, स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया था कि तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News