2 साल बाद कब्र से बाहर निकाले 10 आंतकियों के शव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2016 - 12:35 PM (IST)

इस्लामाबादः  कराची हवाई अड्डे पर 2  साल पहले हुए आतंकी हमले के दौरान मारे गए 10 आतंकवादियों की पहचान करने के लिए उनके शवों को कब्र से बाहर निकालकर डीएनए नमूने इकट्ठा किए गए हैं। ये कार्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट, स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस की देखरेख में किया गया।

आतंकवादियों की पहचान के लिए एक न्यायिक अधिकारी की निगरानी में चिकित्सा समिति ईदी फाउंडेशन द्वारा संचालित एक कब्रगाह में दफन 10 अज्ञात हमलावरों के शवों को कब्र से बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि 9 जून 2014 को कराची एयरपोर्ट पर 10 आतंकियों ने हमला किया था।

आतंकियों को 5 घंटे की मुठभेड़ में सेना के कमांडो ने मार गिराया था। आतंकियों को ईदी फाउंडेशन की कब्रगाह में दफनाया गया था, हालांकि उस समय उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News