20 प्रवासियों के शव समुद्र से बरामद

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 05:53 PM (IST)

मोरक्को: मेरिला के स्पेनिश एन्क्लेव प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मोरक्को के  बचाव सेवा दल ने भूमध्यसागर में करीब 20 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं । शनिवार को स्पैनिश जहाज द्वारा उप-सहारा अफ्रीका के प्रवासियों  के ये शव देखने के  के बाद दोनों देशों की बचाव सेवा दलों को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने बताया  कि मोरक्को के प्रादेशिक जलीय भाग में लगभग 20  शव बरामद किए गए  जबकि अधिकारियों ने अभी तक कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। शनिवार देर रात,मोरक्को की सीमा के पास स्पेनिश पुलिस गश्ती नाव को एक और श वमिला, जिसे मर्लिन में ले जाया गया।

माना जा रहा कि ये प्रवासी भूमध्य मार्ग से कथित तौर पर अवैध तरीके से यूरोप पहुंचने  की कोशिश में थे। इंटरनेशनल माइग्रेशन ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, स्पेन इस साल अब तक यूरोप आने वाले प्रवासियों के लिए दूसरा सबसे लोकप्रिय  स्थान रहा यानि इ साल इटली में 4,256 व स्पेन में 1,279 लोगों का आगमन हुआ ।

जानकारी के अनुसार इस साल भूमध्यसागर पार करने की कोशिश करते लगबग 243 लोग मारे गए या समुद्र में गायब हो गए हैं। स्पेन पिछले साल इटली और ग्रीस के बाद यूरोप प्रवासियों के लिए प्रवेश का तीसरा बिंदु था।  यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में समुद्र से आने वाले यात्रियों की संख्या 2017 में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना बढ़कर 22, 9 00 पर पहुंच गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News