क्वेटा मस्जिद धमाके ISIS ने ली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 10:20 AM (IST)

 पेशावरः पाकिस्तान में शुक्रवार को क्वेटा की एक मस्जिद में  हुए धमाके में मारे गए आतंकियों की संख्या 30 बताई जा रही है। मरने वालों में तालिबानी आतंकियों के साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इससे पहले मारे गए आंतकिया की गिनती 15 बताई जा रही थी।सूत्रों के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब वे लोग वहां  बैठक कर रहे थे। SITI  के मुताबिक ISIS ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि पाकिस्तानी एजेंसी ने शुक्रवार को कहा था कि धमाका नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ। इसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत 16 लोग मारे गए हैं जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 

अफगान सुरक्षाबल के एक सूत्र ने  बताया कि क्वेटा के इशकाबाद के एक मदरसे में शुक्रवार शाम तालिबान का सर्वोच्च जज शेख अब्दुल हकीम, उसका भाई, तीन ISI सदस्य और कुछ ड्रग्स तस्कर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया जिसमें करीब तीस लोग मारे गए। मरने वालों में ISI  के तीन सदस्य, आतंकी संगठन तालिबान का शेख अब्दुल करीम का भाई हजी मोहम्मद हलीम, मावलावी हाजी अहमद खान, गुल आघा अखुंड मावलावी अमानुल्लाह और हाजी अहमद शामिल हैं।जबकि शेख अब्दुल हकीम बुरी तरह से घायल हो गया। सूत्रों का मानना है कि इस ब्लास्ट के पीछे कहीं न कहीं तालिबान में आंतरिक गतिरोध हो सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और बलूचिस्तान के प्रमुख मंत्री जम कमाल खान ने हमले की निंदा की है।

 

 

इमरान ने  धमाके को बताया ‘कायरना ’, तत्काल रिपोर्ट मांगी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को क्वेटा मस्जिद पर हुए धमाके को ‘कायराना आतंकी हमला’ बताते हुए तत्काल रिपोर्ट की मांग की है। अशांत प्रांत बलूचिस्तान में हुई इस घटना में कम से कम 30 लोग मारे गए थे और 20 अन्य घायल हो गए थे। इस घातक विस्फोट से तीन दिन पहले क्वेटा में हुए बम धमाके में दो लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘क्वेटा में मस्जिद और नमाज अदा कर रहे लोगों को निशाना बना कर किए गए निंदनीय कायराना आतंकवादी हमले पर मैंने तत्काल रिपोर्ट मांगी है। प्रांतीय सरकार से घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा सुनिश्चित करने को कहा है।’ मस्जिद के भीतर हुए विस्फोट का मामला फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News