''टाइटैनिक'' फेम दिग्गज अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 02:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क : मशहूर हॉलीवुड फिल्म "टाइटैनिक'' में कप्तान का किरदार निभाने वाले अभिनेता बर्नार्ड हिल का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 79वर्ष के थे। अभिनेता के करीबी लोऊ कुल्सन ने यह जानकारी दी। हिल ने ‘टाइटैनिक' में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने 11 अकादमी पुरस्कार जीते थे।

बारबरा डिक्सन ने पोस्ट कर जताया दुख

बारबरा डिक्सन ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'बहुत दुख के साथ बर्नार्ड हिल के निधन की खबर साझा कर रहा हूं। हमने जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट, विली रसेल के अद्भुत शो 1974-1975 में एक साथ काम किया था। सचमुच एक अद्भुत अभिनेता। आरआईपी बर्नार्ड हिल।' प्रसिद्ध अभिनेता की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग का सहारा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News