सच हुई ट्रंप की धमकीः ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर किया हमला, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:34 PM (IST)
International Desk: ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस प्रोजेक्ट्स में से एक South Pars Gas Field पर सोमवार को हमले की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में गैस और पेट्रोकेमिकल सुविधाओं को निशाना बनाया गया। ईरान की सरकारी और अर्ध-सरकारी एजेंसियों ने इस हमले के लिए अमेरिका और इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, दोनों देशों की ओर से इस हमले को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Here’s latest 👇
— TRT World Now (@TRTWorldNow) April 6, 2026
- Iranian media report that attacks have targeted facilities at South Pars natural gas field
- Iran claims that it carried out missile attack on Israeli-linked cargo ship, according to Iranian media
- Portuguese FM Paulo Rangel holds phone call with his… pic.twitter.com/mkSSnwgTxK
बताया जा रहा है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पहले भी इसी गैस फील्ड को निशाना बनाया जा चुका है। इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों के तेल और गैस ठिकानों को टारगेट करना शुरू कर दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच, Donald Trump ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर Strait of Hormuz को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और अन्य महत्वपूर्ण ढांचों पर हमला कर सकता है।
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में एक इज़राइल से जुड़े कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला करने का दावा भी किया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। वहीं, यूरोपीय संघ के प्रमुख Antonio Costa ने सोशल मीडिया पर कहा कि युद्ध के दौरान नागरिक ढांचे पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम से मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। खासकर ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
