नाइजीरिया में किसानों-चरवाहों के बीच हिंसक झड़पों में 13 की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 04:08 PM (IST)

मकुर्डी: ईसाई किसानों और घुमंतू चरवाहों के बीच झड़पों में फंसे नाइजीरिया के बेनुए प्रांत में 2 अलग- अलग हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सरकार परिषद के प्रमुख तेर्दो न्योर केंटी के अनुसार , रात को हुए पहले हमले में बंदूकधारी सीडोघ गांव में घुसे और उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों समेत 7 लोगों की हत्या कर दी।उन्होंने एक महिला को भी बंधक बना लिया। माना जा रहा है कि बंदूकधारी चारवाहे थे।

सशस्त्र चरवाहे आधी रात को गांव में उस समय घुसे जब लोग सो रहे थे ।चरवाहे कई मकानों और खेतों को आग लगाने के बाद एक महिला को अगवा करके ले गए। दूसरी घटना में ओटुक्पो शहर में सोमवार (4 जून) को सामुदायिक हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बीते 2 जून को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत जामफरा के जाकुना गांवमें  मवेशी चोरों ने एक गांव में हमला करके कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Related News