जब विमान से लटक कर 2 लोग अफ्रीका से पहुंचे लंदन ...

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2015 - 03:17 AM (IST)

लंदन: आपने अब तक ट्रेन और बस में तो बेटिकट यात्रा करने वालों को देखा होगा लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई विमान में बेटिकट यात्रा कर रहा था। 

ऐसे ही 2 बेटिकट यात्री दक्षिण अफ्रीका से लंदन तक तो पहुंच गए लेकिन इनमें से एक की लैंडिंग से पहले गिरने से मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का अनुमान है कि ये दोनों व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की जोहान्सबर्ग से लंदन के बीच की फ्लाइट बीए0054 में घुसने में सफल रहे और इसके पहियों से लटक गए।
 
11 घंटे और 8 हजार मील का सफर करने के बाद जब यह विमान लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरने को तैयार था तो इनमें से एक व्यक्ति विमान से गिर गया। दूसरे व्यक्ति को विमान के पहियों से बरामद किया गया। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News