Watch pics: इस बूढ़े कपल को जानने के बाद आप भी कहेंगे, प्यार हो तो ऐसा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2015 - 05:27 PM (IST)

चीन: कहते हैं प्यार करने वालों को जुदा करना आसान नहीं है। सच्चा प्यार करने वालों का मिलना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर कोई ऐसा इंसान आपके जीवन में आ जाए जो, आपके लिए कुछ भी कर गुजर जाए तो फिर समझ लीजिए आप इस दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं।
 
चीन के एक छोटे से गांव में रहने वाले इस कपल की कहानी वाकई सच्चे प्यार को मानने पर आपको मजबूर कर देगी। जहां 76 साल की वाई गुई ऑ‌सटियोपो‌रोसिस नाम की महिला हड्डियों की बीमारी से पीड़ित है। उनकी पीठ पर कुब्बड़ निकली हुई है और वो सीधे होकर नहीं चल सकती। वो हमेशा एक डंडे के सहारे चलती हैं, लेकिन वह अपने 80 साल  हुआंग फ्यूनांग नाम के पति की मदद के लिए हर वक्त आगे रहती है। 
 
इनकी शादी को 55 साल हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। खुद बुढ़ापे में बीमारी से पीड़ित रहने वाली महिला जो चल सकने में भी दिक्कत महसूस करती है, वो नेत्रहीन पति की आंखे बनकर हमेशा साथ रहती हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ बहुत खुश है। यह बूढा कपल पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News