मॉल बंद होते ही यहां झूमने लगते है लड़के-लड़कियां! देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2015 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्ली: नीदरलैंड के एम्सटर्डम शहर का ‘द डर्क वैन डेन ब्रोएक’ सुपरमार्किट लोगों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है। यहां शुरू की गई है डिस्को शॉपिंग ने ही इसे लोगों के बीच इतना फेमस कर दिया है। दरअसल, यहां मार्किट रात में अपने निर्धारित समय पर बंद हो जाता है, जिसके बाद शुरू होती है डिस्को ग्रॉसरी पार्टी।

एक घंटे तक मार्किट फिर खुलता है और नाइट क्लब में बदल जाता है। लोग शॉपिंग के साथ डांस भी करते हैं। सुपरमार्केट प्रबंधन को यह आइडिया एक छात्र के संदेश से आया। उसने फेसबुक पर लिखा था कि शॉपिंग के साथ अगर डिस्को की सुविधा हो तो मार्किट और कस्टमर दोनों को फायदा होगा। इसके बाद सुपरमार्किट प्रबंधन ने फेसबुक पर इवेंट पेज बनाया और 500 लोगों को पार्टी में शॉपिंग के साथ-साथ डांस का लुत्फ उठाने का मौका दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News