कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से क्यों निकल रहे हैं कंकाल?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2015 - 04:37 PM (IST)

लंदनः इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में मध्ययुगीन अस्पताल का सबसे बड़ा कब्रिस्तान खोजा गया है। पुरातत्वविदों ने कहा है कि 2010-2012 में सेंट जॉन्स कॉलेज पर काम के दौरान उन्हें 400 ज्यादा मानव कंकाल और लगभग 1000 शवों के हिस्से मिले हैं।

यह कंकाल अवशेष 13वीं से 15वीं शताब्दी के है। कंकालों की इन तस्वीरों को पहली बार सार्वजनिक किया गया है। डॉ. Cessford ने एक बयान में कहा है कि सभी कंकालों को बड़ी ही सफाई के साथ पंक्तियों में सजाया गया है। बहुत सारे कंकाल ताबूत के बिना ही है। कुछ पर आभूषण पाए गए हैं। 

 

इस कब्रिस्तान में काली मौत से जुड़ी अफवाह थी लेकिन कंकाल विश्लेषकों  को इन कंकालों में किसी भी रोग के कोई सबूत नहीं मिले है। फिलहाल इन कंकालों को संग्रहित किया जाएगा। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News