Watch Pix: यहां लगता है लड़कियों का बाजार!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 04:29 PM (IST)

नई दिल्ली: अकसर हम मर्किट से खाने-पिने का सामान लेने जाते है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे बाजार के बारे में देखा या सुना है जहां खाने,पिने या पहनने का सामान नही बल्कि दुल्हनें बेची जाती हो? 

डेली मेल के मुताबिक यूरोप के बुलगारिया में एक ऐसी जगह है जहां टीनएज की लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर आती हैं और अपने पसंदीदा वर को चुनती हैं। बुलगारिया में स्टारा जगोरा नाम के इस जगह पर साल में चार बार दुल्हनों का ऐसा ही एक मेला लगता है। जहां बुलगारिया के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं होते हैं कि अपने बेटीयों की शादी आलिशान तरीके से करा पाएं वो यहां पर उनका रिश्ता तय करते हैं।

बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से कई पुश्तों से लगाए जा रहे इस मेले में परिवार के लोग अच्छे वर की तलाश में अपनी बेटियों को तैयार कर इस मेले में ले आते हैं। अच्छे पति की तलाश में यहां लड़कियां काफी सज-धज कर आती हैं। उनमें से कुछ लड़कियां तो अपने प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी भड़काऊ कपड़े भी पहनती हैं तो वहीं कुछ लड़कियां अपनी सादगी और सुन्दरता के बल पर अच्छे वर की तलाश करती हैं। 

बता दें कि इनमें से ज्यादातर लड़कियों के साथ उनके मां-बाप रहते हैं और वो भी ऐसा करने से बेटियों को रोकते नहीं हैं। केवल इतना ही नहीं इस मेले में अपनी लिए दुल्हन की तलाश में कई किशोर और व्यस्क लड़के भी आते हैं। वो इन लड़कियों से बात करते हैं और थोड़ा घूमते-फिरते हैं। इसके बाद जिस जोड़े में बात बनती है, तो लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू मान लेते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News