3 तालिबानी आतंकियों को 23 बार फांसी!

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 01:21 PM (IST)

लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंक विरोधी अदालत (ए.टी.सी.) ने शुक्रवार को पाकिस्तानी तालिबान के 3 आतंकियों को 2009 में देश की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के मुख्यालय पर हमले के लिए 23 बार मौत की सजा सुनाई। इस हमले में 35 लोग मारे गए थे।

ए.टी.सी. लाहौर ने बशीर अहमद, सरफराज और आबिद को हमले का दोषी करार देते हुए 23 गुना मौत की सजा सुनाई और हर पीड़ित के परिवार को जुर्माने के तौर पर 5 लाख रुपए देने को कहा। ए.टी.सी. के न्यायाधीश ने आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष के सबूत एवं गवाह पेश होने के बाद फैसला सुनाया। 

गौरतलब है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने कबाइली इलाकों में आतंकी प्रशिक्षिण पाया था। इस हमले में मारे गए लोगों में एक कर्नल और आई.एस.आई. के 6 कर्मचारी शामिल थे। हमले में 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News