पेरिस हमला: ब्रिटेन, स्पेन, और जर्मनी में अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2015 - 09:52 PM (IST)

पेरिस: पेरिस के उत्तर-पूर्व इलाके में लगातार तीसरे दिन फिर से फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध कार का पीछा करते वक्त कार में मौजूद अज्ञात बदमाशों ने ये फायरिंग की है। इस फायरिंग में दो की मौत हो गई है। उसके बाद एक ग्रॉसरी स्टोर में घुस कर बदुंकधारियों ने फायरिंग की। आशंका जताई जा रही है। पेरिस के पास अज्ञात बंदूकधारी ने कुछ लोगों को बंधक बनाया है। तीन दिन से लगातार हो रही फायरिंग और आतंकी घटनाओं के चलते फ्रांस के 80 हजार पुलिसकर्मी हमलावरों की तलाश में जुटे हुए हैं। सर्च अभ‍ियान में हेलीकॉप्‍टर का भी इस्‍तेमाल किया जा रहा है। जिसके साथ ही ब्रिटेन, स्पेन, और जर्मनी में आर्लट जारी कर दिया गया है। 
 
इससे पहले एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया था और बाकी के हमलावरों की तालाश जारी है। सुत्रों के अनुसार साप्ताहिक पत्रिका शार्ली एब्दे के दफ्तर में गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को उत्तर पूर्वी पेरिस के इसी इलाके में देखा गया था। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही तीन आतंकियों ने शार्ली ऐब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हमला कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारे फरार हो गए थे। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News