ब्रिटेन में वाटर बोर्न डिजीज का कहर, लोगों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 08:49 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन ( यू.के.) में जल आपूर्ति दूषित होने के कारण  जल जनित बीमारी (वाटर बोर्न डिजीज) फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते साउथ वेस्ट वाटर ने ब्रिक्सहैम, बूहे, किंग्सवियर, रोजलैंड और उत्तर-पूर्व पैगटन के निवासियों से नल के पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है। इस क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा लोगों में डायरिया जैसी वाटर बोर्न डिजीज की पुष्टि हुई है। जबकि 70 से ज्यादा मामलों की जांच की जा रही है।अन्य 70 संदिग्ध मामलों की भी जांच की जा रही है।

छोटे बच्चों में बीमारी का जोखिम ज्यादा
यू.के. स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यू.के.एच.एस.ए.) ने कहा कि क्रिप्टोस्पोरिडियम नामक परजीवी के कारण यह जल जनित बीमारी फैल रही है। यू.के.एच.एस.ए. का कहना है कि परजीवी, जिसे क्रिप्टो के नाम से भी जाना जाता है, क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस नामक बीमारी का कारण बनता है। यह लोगों और कुछ जानवरों को प्रभावित करता है। यह संक्रमित मनुष्यों और जानवरों की आंतों और मल में पाया जा सकता है। यह परजीवी झीलों, नदियों, स्विमिंग पूल, अनुपचारित या खराब उपचारित पानी और भोजन को दूषित कर सकता है। लक्षणों में दस्त, पेट दर्द, मतली या उल्टी, हल्का बुखार और भूख न लगना शामिल हैं जो दो सप्ताह तक रह सकते हैं। यह परजीवी एक से पांच साल की उम्र के बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। यू.के.एच.एस.ए. का कहना है कि स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली वाले अधिकांश लोग एक महीने के भीतर ठीक हो जाएंगे।

पानी की निगरानी में जुटे अधिकारी
साउथ वेस्ट वॉटर (एस.डब्ल्यू.डब्ल्यू.) के अधिकारी क्रिस रॉकी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों को प्रभावित क्षेत्रों में खाना पकाने और दांत साफ करने के लिए भी उबले हुए पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थान ने स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ पानी की निगरानी करने का काम जारी रखा है। एस.डब्ल्यू.डब्ल्यू. ने दावा करते हुए कहा है कि उसे विश्वास है कि उबला हुआ पानी सुरक्षित है। हालांकि रॉकी ने कहा कि वह यह बताने में असमर्थ हैं कि लोगों को कितने समय तक पानी उबालना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे की सलाह तब जारी की जाएगी 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News