तालिबान का धमकी भरा वीडियो, पेशावर से ज्यादा खतरनाक होगा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2015 - 04:17 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर हमला करने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें संगठन के मुखिया मौलाना फजुल्लाह ने पेशावर नरसंहार से ज्यादा खतरनाक हमला करने की धमकी दी है।

12 मिनट की इस वीडियो में मुल्ला रेडियो को सशस्त्र बंदूकधारियों के घेरे में देखा गया हैं। बंदूकधारियों के चेहरे पूरी तरह से ढके हुए है। पश्तो भाषा में जारी किए गए इस वीडियो में कहा गया है, "हमने इन बच्चों को इसलिए मारा क्योंकि वे आर्मी स्कूल के बच्चे थे और कल को वे आर्मी में भर्ती होते और हमारे खिलाफ लड़ाई लड़ते।"

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को पेशावर के आर्मी स्कूल में तालिबान आंतकियों ने हमला किया, जिसमें 141 लोगों को गोलियों से भून दिया गया था। इस हमले में  अधिकतर बच्चे मारे गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News