WORLD WOMEN''S DAY SPECIAL:  पूरी दुनिया ने माना इन महिलाओं का लोहा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2017 - 06:01 PM (IST)

वॉशिंगटन: पूरी दुनिया में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर भी जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिलाओं के समानाधिकार को बढ़ावा और सुरक्षा देने के लिए विश्वभर में कुछ नीतियां, कार्यक्रम और मापदण्ड निर्धारित किए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार किसी भी समाज में उपजी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक समस्याओं का निराकरण महिलाओं की साझेदारी के बिना नहीं पाया जा सकता। आज देश-विदेश में महिलाओं ने अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है भारत सहित दुनिया में महिलाएं कई क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।

आज हम आपको दुनिया की उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शिक्षा, राजनीति आदि के क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है और दुनिया के लिए एक मिसाल बनी है।ये हैं दुनिया की एेसी 5 महिलाएं जो आज पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।

एंजेला डोरोथी मर्केल
एंजेला डोरोथी मर्केल जर्मनी की राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व शोध वैज्ञानिक जो 2005 से जर्मनी की चांसलर हैं। मर्केल वर्ष 2000 से क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) का नेतृत्व कर रही हैं। वे जर्मनी की पहली महिला हैं जो इनमें से किसी भी पद का दायित्व संभाल रही हैं। फोर्ब्स द्वारा विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों की वर्ष 2014 की सूची में मर्केल को महिलाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और 2013 की संयुक्त सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।  2012 की जारी संयुक्त सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला था।

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी डायेन रोढम क्लिंटन अमरीका के न्यूयॉर्क प्रांत से कनिष्ठ (जूनियर) सेनेटर हैं। वे अमरीका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं और सन् 1993 से 2001 तक अमेरिका की प्रथम महिला रहीं। हिलेरी 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी की अग्रणी उम्मीदवार रहीं। 5 जून, 2008 को यह लगभग तय हो गया कि बराक ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी अपनी दावेदारी छोड़ देंगी।

जैनेट येलेन
जैनेट येलेन अमरीका की सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अक्तूबर 2013 में फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष के तौर पर नामांकित किया है। अभी इस पद पर बेन बर्नान्के कार्यरत हैं, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2014 को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में जैनेट इस संस्था के उपाध्यक्षों में से एक हैं। इस अवसर पर ओबामा ने उन्हें अमेरिका के 'सबसे महत्वपूर्ण अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं' में से एक बताया। अभी सीनेट द्वारा इस नामांकन का अनुमोदन बाकी है। यदि ऐसा हो जाता है तो वह प्रमुख बैंकर का पद ग्रहण करने वाली देश की पहली महिला होंगी। इससे पहले वे फेडरल रिजर्व ऑफ सैन फ्रांसिस्को की प्रेसीडेंट व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुकी हैं। 

मेलिण्डा फ्रेन्च गेट्स 
मेलिण्डा फ्रेन्च गेट्स एक अमरीकन व्यवसायिक महिला तथा समाजसेवी हैं। वे बिल तथा मेलिण्डा गेट्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक हैं और विश्व के धनी बिल गेट्स की पत्नी हैं। वे माइक्रोसॉफ्ट में माइक्रोसॉफ्ट बॉब, माइक्रोसॉफ्ट इन्कार्टा तथा एक्सपिडिया कार्यक्रम के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। ये अपने पति के साथ मिल कर बहुत सारे क्षेत्रों में काम कर रही हैं, जैसे – स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास इत्यादि।  

मेरी टेरेसा बार्रा
 मेरी टेरेसा बार्रा जनरल मोटर्स कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चैयरपर्सन है। मेरी साल 2015 में सी.ई.ओ. की पोजीशन में पहुंची थी, इसके साथ ही टेरी एक प्रमुख वैश्विक ऑटोमेकर की पहली महिला सी.ई.ओ. है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News