ऑस्ट्रिया में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग (pics)

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 10:40 AM (IST)

वियना : ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में करीब 17 हजार लोगों ने सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सरकार विरोधी इस प्रदर्शन में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन इसमें करीब 17 हजार लोग शामिल हुए।
PunjabKesari
सरकार विरोधी इस प्रदर्शन का आयोजन ऐसे समय में किया गया है जब मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस गठबंधन में कन्जर्वेटिव ऑस्ट्रियन पीपुल्स पार्टी (ओ.वी.पी.) और दक्षिण पंथी फ्रीडम पार्टी ऑफ ऑस्ट्रिया शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख रूप से सरकार की प्रवासी नीति को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

PunjabKesariप्रदर्शनकारियों ने इसके अलावा कार्य दिवस को कम करने और कठोर उपायों को रद्द करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के कारण कई सड़कें बंद रहीं जिससे सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि 2015 से ही यूरोपीय देश प्रवासी संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
PunjabKesari
पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के देशों में गरीबी और गृह युद्ध की स्थिति के कारण हजारों की संख्या में शरणार्थी यूरोपीय देशों में आ रहे हैं। ऑस्ट्रिया उन यूरोपीय देशों में से एक है जो प्रवासियों के प्रवाह को कम करने के इच्छुक हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News