ऑस्ट्रेलियाई संसद ने पास किया नया बिल, चीन के साथ और बढ़ेगा तनाव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 12:53 PM (IST)

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया की संसद ने एक नया बिल पारित किया है  जिसके बाद  उसके चीन के साथ और खराब होने व  तनाव  बढ़ने की संभावना  है। इस बिल के तहत  विदेश नीति का हवाला देकर कई देशों के साथ समझौतों को रद्द किया जा सकता है।  दरअसल ऑस्ट्रेलियाई संसद ने विदेशी देशों के साथ समझौतों को रद्द करने वाला बिल पारित किया है। 

 

चीनी मीडिया के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को अगर लगता है कि विदेश नीति प्रभावित हो रही है, तो वो सभी समझौतों को रद्द कर सकता है। चीन ने पहले ही इसको लेकर चेतावनी दी थी। चीन ने ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंध खराब होने के कारणों में एक कारण इस कानून को भी बताया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नए कानून के तहत, ऑस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री अन्य राष्ट्रों और उप-राष्ट्रीय निकायों जैसे राज्य और क्षेत्र सरकारों, स्थानीय परिषदों और विश्वविद्यालयों के बीच समझौतों को रद करने में सक्षम होंगे, अगर उन्हें लगता है कि इनसे विदेश नीति को प्रभावित हो रहा है। 

 

विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने कहा कि कानून यह सुनिश्चित करेगा कि समझौते ऑस्ट्रेलिया की विदेश नीति के अनुरूप हों। इस नए कानून के चलते ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। सा  चीन ने संबंध खराब होने के 14 कारणों में एक कारण इस कानून को बताया था। कैनबरा में चीनी दूतावास के माध्यम से पिछले महीने सूची जारी की गई थी जिसमें 5 जी को लेकर हुआवे पर बैन और 'चीन विरोधी' मीडिया रिपोर्ट शामिल है।  

 

चीन-ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध अप्रैल से ही खराब चल रहे हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग कर दी थी। इसके बाद चीन ने  डंपिंग और अन्य व्यापार उल्लंघन का हवाला देते हुए अरबों डॉलर के ऑस्ट्रेलियाई निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें बीफ, जौ और वाइन शामिल हैं। विश्लेषक इसे व्यापक रूप से आर्थिक प्रतिशोध मानते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News