पुरूषों के लिए खुद से ज्यादा शिक्षित महिलाओं से शादी करने की संभावनाएं बढ़ीं: अध्ययन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 06:13 PM (IST)

वाशिंगटन:  एक नए अध्ययन में कहा गया है कि हाल के दशकों में उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं की संख्या बढऩे के साथ पुरूषों के लिए खुद से ज्यादा शिक्षित महिलाओं से शादी करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं।  अमेरिका के यूनिर्विसटी ऑफ कंसास के एसोसियेट प्रोफेसर चांगह्वान किम ने कहा, ‘‘समय के साथ विवाह का स्वरूप और उसके आॢथक परिणाम बदल गए हैं।’’  ‘डेमोग्राफी’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता किम ने कहा, ‘‘अब महिलाओं के खुद से कम शिक्षित पुरूषों से शादी करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। इसके क्या परिणाम होंगे?’’ 

 शोधकर्ताओं ने 1990 से 2000 के बीच के अमेरिकी जनगणना तथा 2009-2011 के अमेरिकन कॉम्युनिटी सर्वे के आंकड़े का इस्तेमाल करते हुए 35 से 44 साल के उम्र वर्ग के लोगों में शिक्षा से मिलने वाले वित्तीय लाभ में आए ङ्क्षलगवार बदलाव की समीक्षा की। उन्होंने ना केवल श्रम बाजारों में बल्कि विवाह के बाजार में भी शिक्षा के लाभों को परखा।  1990 से 2009-2011 के बीच महिलाओं की निजी आय पुरूषों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ी क्योंकि महिलाओं ने अपनी शिक्षा में इजाफा किया और शिक्षा के ज्यादा वित्तीय लाभ हासिल किए।  हालांकि विवाह के बाजार में उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं की संख्या इस तरह के पुरूषों से ज्यादा हो गई है, महिलाओं की शादी खुद से कम शिक्षित पुरूषों से होने की ज्यादा संभावना है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News