850 रुपए की नकली हीरे की अंगूठी ने 33 साल बाद महिला को बना दिया करोड़पति

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 03:09 PM (IST)

लंदनः हीरा पहनने की चाहत तो हर किसी की होती है लेकिन पूरी किसी-किसी ही हो पाती है। ऐसी ही अधूरी चाहत थी ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला की। उसके पास हीरा खरीदने के पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने बाजार से ऐसी अंगूठी ढूंढ़ निकाली जो हीरे की तरह असली दिखती थी। करीब 33 सालों तक वो उस अंगूठी को पहनती jऔर फिर एक दिन जब उसे अंगूठी की सच्चाई पता चलती है तो उसका दिमाग चकरा गया। इस नकली हीरे की अंगूठी ने महिला को करोड़पति बना दिया।
PunjabKesari
महिला ने बताया कि 33 साल पहले उसने्े अपनी चाहत को पूरा करने के लिए बाजार से हीरे जैसी दिखने वाली आर्टिफिशियल अंगूठी खरीदी थी, तो उसकी कीमत महज 850 रुपए थी। हीरे से जड़ी यह अंगूठी देख और पहन महिला बहुत खुश थी। 33 साल अंगूठी पहनने के बाद महिला को पता नहीं क्या सूझा कि, उसने उसको बेचने के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया। जैसे ही उस व्यक्ति ने अंगूठी को देखा, उसने महिला से उसे बेचने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि उसकी अंगूठी में लगा नग नकली है इसलिए वह अंगूठी बेचना चाहती है। इसके बाद जौहरी ने बताया कि जिसे अंगूठी को वो नकली समझ कर पिछले 30 सालों तक पहनती रही, वो दरअसल असली हीरे की अंगूठी थी।
PunjabKesari
महिला को यह सुनकर पहले तो यकीन नहीं हुआ। फिर जब जौहरी ने इस बात को सही ठहराया तो महिला के मुताबिक उसे चक्कर आ गया और वो खुद को संभाल नहीं पाई। जौहरी ने महिला को बताया कि उसकी अंगूठी 26.27-k कैरट डायमंड से बनी है। महिला इसके बाद हीरों के एक्सपर्ट के पास पहुंची, जिसने महिला को अंगूठी नीलाम करने की सलाह दी। पता चला कि ये हीरा बेहद प्राचीन था। जब इसकी नीलामी की गई तो इसकी बोली 6 करोड़ रू लगी। तमाम टैक्स के बाद महिला को करीब 4.5 करोड़ रु मिले।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News