यहां पर मिला 8 किलोग्राम का विशाल मशरूम

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 02:01 AM (IST)

पेइचिंग(अनस): चीन के युन्नान प्रांत में अब तक का सबसे विशाल मशरूम पाया गया है। यह मशरूम 1.8 मीटर की परिधि में है और इसका वजन 8 किलोग्राम है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजैंसी शिन्हुआ के मुताबिक मशरूम पुअर शहर के पुअर सन रीवर नैशनल पार्क  में मिला है। 

अधिकारियों ने बताया, ‘‘इसका आधा हिस्सा पत्तियों से ढका था और आधा खुला हुआ था। इसमें कई परतें थीं और रंग भूरा था।’’ क्षेत्र में पाए गए सबसे बड़े मशरूम के बारे में कवक विज्ञानियों का कहना है कि यह खाने लायक नहीं है। एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, ‘‘मैं यहां 40 से अधिक वर्षों से रह रहा हूं लेकिन इस तरह का पहले कभी कुछ नहीं देखा।’’ पार्क ऊष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र के संक्रमण क्षेत्र में है तथा यहां कई सारे पौधे व वन्यजीव हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News