गर्भ से निकला पांच माह का बच्चा समेटती मां के निकले आंसू, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 07:41 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः हर शादीशुदा कपल की इच्छा होती है कि उसका  बच्चा हो लेकिन कई बार  ये सबकुछ इतना आसान  नहीं होता । कोई महिला मां नहीं बन पाती है, तो कई बार गर्भपात की वजह से मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो बच्चे सही समय से पहले ही पैदा हो जाते हैं, ऐसे में उन्हें इनक्युबेटर में रखना पड़ता है।  सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला 5 महीने के प्रिमैच्योर बेबी को तौलिया से लपेटती हुई नजर आ रही है। महिला की आंखों में आंसू दिख रहे हैं।  बच्चे को देखने के बाद लोग भी अपने आंसु नहीं रोक पा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emy Alentajan (@emyalentajan)

 

इंस्टाग्राम पर एमी अलेंताजन (@emyalentajan) नाम की महिला यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसका कैप्शन है, ’20 सप्ताह या 5 महीने में जन्मा प्रिमैच्योर बेबी।’  वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने हाथों कुछ पकड़े हुए है। शुरुआत में तो समझना मुश्किल है, लेकिन थोड़ी ही देर में सबकुछ साफ हो जाता है। महिला अपने हथेली पर एक नन्हीं सी जान को रखे हुई है। फिर उसे नीचे रखने के बाद वो तौलिया बिछाती है और 5 महीने में जन्में इस बच्चे को उसमें समेटकर रखती हुई नजर आ रही है। वो जब बच्चे को उठाकर तौलिया पर रखती है, तब उसके हाथ हिलते दिख रहे हैं। फिर महिला उसे तौलिए में अच्छे से लपेट देती है।


वीडियो में बच्चे का चेहरा तो नहीं दिखता है, लेकिन कैप्शन के मुताबिक इसका जन्म 9 महीने की जगह 5 महीने में ही हो गया । लेकिन इस बच्चे को इनक्युबेटर में नहीं रखा गया है।  ऐसे में इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  इसे अब तक 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि 2 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है . साथ ही हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News