प्लेन में चढ़ने से मना किया तो महिला यात्री को आया गुस्सा, एयरलाइन स्टाफ पर फेंका गंदा सैनेटरी पैड
punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 06:43 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_18_41_4499804353.jpg)
नेशनल डेस्क : नाइजीरिया की एक महिला यात्री ने 3 फरवरी को केन्या के जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुस्से में आकर चेक-इन स्टाफ पर इस्तेमाल किए हुए सैनिटरी पैड फेंक दिए। महिला, ग्लोरिया ओमिसोर, मैनचेस्टर, इंग्लैंड जाने के लिए नाइजीरिया के लागोस से यात्रा कर रही थीं। जब एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनके पास फ्रांस में प्रवेश के लिए आवश्यक वीजा नहीं है, तो वह गुस्से में आ गईं। उन्हें लंदन जाने का एक वैकल्पिक रास्ता सुझाया गया, लेकिन वह इससे नाखुश थीं, क्योंकि इससे यात्रा में 17 घंटे का अतिरिक्त समय लगता।
महिला ने इस मुद्दे पर स्टाफ से बहस की और फिर गुस्से में आकर अपना इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड काउंटर पर फेंक दिया। इस दौरान महिला ने कहा कि वह नाइजीरिया के वित्त मंत्री से बात करेंगी और एयरलाइन स्टाफ पर भी चिल्लाई। केन्या एयरवेज ने महिला को एक विकल्प दिया था, क्योंकि उनके पास वीजा नहीं था, लेकिन महिला ने इस विकल्प को स्वीकार नहीं किया।
इस अनुचित व्यवहार के बाद, केन्या एयरवेज ने फैसला लिया कि ग्लोरिया ओमिसोर को वापस नाइजीरिया भेज दिया जाए। नाइजीरियाई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस मामले पर चर्चा की और महिला को वापस नाइजीरिया भेजने पर सहमति जताई।