लंदन : गोलीबारी में घायल हुई भारतीय मूल की 9 साल की लड़की, मौत से लड़ रही जंग

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 05:57 PM (IST)

लंदन : पूर्वी लंदन में बाइक सवारों द्वारा एक रेस्तरां पर की गई गोलीबारी में घायल नौ साल की एक लड़की अस्पताल में “मौत से जंग लड़ रही” है। लड़की की औपचारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह केरल की निवासी है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि बुधवार रात को लड़की हेकनी के किंग्सलैंड हाई स्ट्रीट में रात्रिभोज के लिए एक रेस्तरां के अंदर थी, जब गोलीबारी हुई। 

रेस्तरां के बाहर बैठे तीन लोगों को भी गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 26, 37 और 42 साल के इन व्यक्तियों की हालत “स्थिर” बताई जा रही है, हालांकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव चीफ सुप्रिटेंडेंट (डीसीएस) जेम्स कॉनवे ने एक बयान में कहा, “परिवार के साथ रेस्तरां में बैठी नौ साल की लड़की को गोली लगी है और अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमारी संवेदनाएं लड़की और उसके परिवार के साथ हैं, और विशेषज्ञ अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं।” 

इस बीच, लंदन के मलयाली समुदाय से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का नाम लिसेल मारिया है, जो कोच्चि के मूल निवासी गोथुरुथु के विनय और अजीश की बेटी है। वे पूर्वी लंदन के एक इलाके में खाना खा रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी हुई। माना जा रहा है कि गोलीबारी किसी गिरोह ने की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News