जापान में मालवाहक जहाज पलटने से 8 नाविकों की मौत, 2 लापता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 07:04 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : जापान के पश्चिमी तट पर दक्षिण कोरिया का एक मालवाहक जहाज पलट जाने से आठ नाविकों की मौत हो गई है। जापान के तट रक्षक बल ने बताया कि दक्षिण कोरिया का जहाज ‘केओयंग सन' ने तूफानी मौसम के कारण लंगर डाल रखा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद एक व्यक्ति को बचा लिया गया जबकि दो अन्य लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

जहाज के चालक दल ने मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे मदद के लिए रेडियो संदेश भजा था और उसके बाद यह यामागुची प्रान्त में पलट गया। तट रक्षक बल ने बताया कि जहाज 980 टन ऐक्रेलिक एसिड ले जा रहा था। राहत और बचाव अभियान देश के दक्षिण-पश्चिम में शिमोनोसेकी शहर के करीब चल रहा है। जापानी तट रक्षक की रिपोटर् है कि चालक दल में दो कोरियाई, आठ इंडोनेशियाई और एक चीनी नागरिक शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News