लॉस एंजेलिस में पार्टी के दौरान गोलीबारी में 5 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 05:48 AM (IST)

लॉस एंजेलिसः अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हार्बर गेटवे नेबरहुड इलाके के पास एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के संचालन केंद्र में डेलटोरर अधिकारी का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के साढ़े बजे घटी जब एक वेयर हाउस में आयोजित्त पार्टी में कुछ लोगों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 

इस गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। सिटी न्यूज ने अधिकारी के हवाले से कहा,'सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गोलीबारी की वजह गैंग से संबन्धित हो सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News