बलूचिस्तान में स्कूल वैन पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 महिला टीचर घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 01:52 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर हमला कर दिया जिससे  वैन में सवार चार महिला टीचर  घायल हो गईं। बंदूकधारियों ने  वैन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में  घायल महिला टीचरों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक  हमला मस्तंग शहर में हुआ है और ये महिला टीचर स्कूल से अपने घर लौट रही थीं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक 3 महिला शिक्षकों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  इसी क्षेत्र में पिछले साल नवंबर में यूनिवर्सिटी ऑफ बलूचिस्तान के दो प्रोफेसर का अपहरण कर लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News