26/11 आतंकी हमले के दोषी डेविड हेडली पर शिकागो की जेल में जानलेवा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 08:24 AM (IST)

वाशिंगटन: 26/11 आतंकी हमलों के दोषी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली पर सोमवार को जानलेवा हमला हुआ। अमरीका के शिकागो जेले में बंद हेडली पर दो अन्य कैदियों ने हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह मौत से जूझ रहा है। हेडली पर यह हमला 8 जुलाई को किया गया।

शिकागो की जेल में दो कैदियों ने 8 जुलाई को हेडली पर हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हेडली को शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे सीसीयू में रखा गया है जहां 24 घंटे उस पर निगरानी रखी जा रही है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि हेडली लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर काम करता था। उसने मुंबई हमले के लिए विस्तार से जानकारियां जुटाईं और पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। हमले से पूर्व उसने भारत आकर हमले के ठिकानों की रेकी की। हेडली सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया। हमले की ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर चर्चा की। 24 जनवरी 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने दोषी करार दिया था। मुंबई हमले में भूमिका के लिए 35 साल की जेल हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News