मोटे लड़के को उठाने में हो गया ये हाल फिर...

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2017 - 12:14 PM (IST)

बीजिंगः चीन में एक लड़का आजकल काफी चर्चा में है, वजह है इसका वजन। Xiao Huang नाम का यह लड़का 220 किलो का है। इसके बढ़े हुए वजन के कारण इसका कहीं आना-जाना भी नामुमकिन हो गया है। Xiao अपने शहर का सबसे मोटा लड़का है। जब वह 7 साल का था तभी से उसका वजन बढ़ने लगा था। Xiao के माता-पिता ने उसके वजन को कंट्रोल करने की कोशिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

27 साल का Xiao अपने बढ़े हुए वजन के कारण कहीं नौकरी भी नहीं कर पा रहा है। हाल ही में जब यह लड़का अपनी मां के साथ अस्पताल से लौट रहा था तब वह अपना बैलेंस खो बैठा और गिर पड़ा। उसे उठाने के लिए 2 पुलिस वाले आए लेकिन वो भी लड़के को अपने पैरों पर खड़ा करने में नाकाम रहे। एक घंटे बाद जब कुछ फायर मैन आए तो उन्होंने वहां खड़े लोगों और अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय के साथ मिलकर उस लड़के को उठाया।

फायर मैन ने उसे चादर में लपेट कर उठाया और अस्पताल के बेड पर रखा जो उसके लिए वहां लाया गया था। इसको 20 से ज्यादा लोगों की मदद से उठाने में 2 घंटे से ऊपर समय लग गया  । डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते वजन ने उसके शरीर को काफी कमजोर कर दिया है जिसके कारण वह गिर पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News