नेपाल में ड्रग्ज तस्करी के आरोप में दो भारतीयों सहित 4 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 11:41 AM (IST)

काठमांडू: नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो लोग भारतीय नागरिक हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक छोटू पासवान (20) को सरलाही जिले के लालबंदी नगर पालिका क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसकी मोटरसाइकिल से सात किलोग्राम हशीश जब्त किया गया।

 

एक अलग मामले में महोत्तरी जिले के पिपरा ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र से एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को विभिन्न प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस मुख्यालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने बिहार के रहने वाले 20 वर्षीय सुबोध राउत और दो नेपाली नागरिकों मोहम्मद हुसैन तथा गुडू सफी से फेनर्गन 496 एम्प्यूल्स, टायलगेसिस 499 एम्प्यूल्स और डायजेपाम 492 एम्प्यूल्स जब्त किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News