यूक्रेन के क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन हमला, 14 लोगों की मौत, 121 अन्य घायल
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:55 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क : रूस के ड्रोन हमले में शुक्रवार को मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर स्थित एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह शहर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर है। उन्होंने कहा कि पहले ड्रोन हमले से इलाके को निशाना बनाया गया और फिर बचावकर्मियों के राहत कार्य में जुटने के दौरान दूसरा हमला किया गया।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''इस तरह के हमले आतंकवादी कृत्यों से कम नहीं हैं।'' स्थानीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने मृतकों की संख्या 14 बताई और कहा कि 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
