यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला: खारकीव के पार्क पर गिराया ड्रोन, 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौ''त; 15 घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 10:00 PM (IST)

कीव/खारकीव: यूक्रेन के पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर रूस के भीषण ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। खारकीव शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक गांव के पार्क पर हुए इस हमले में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

मासूमों के साथ खेल रहे परिवारों पर गिरा ड्रोन 
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इवान व्यहिव्स्की के अनुसार, ड्रोन सीधे उस पार्क से टकराया जहां परिवार अपने बच्चों के साथ खेल रहे थे। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमले में 15 लोग घायल हुए हैं।

स्ट्रोलर में मासूम का शव, तस्वीरें आईं सामने 
घटना के बाद गृह मंत्री इवान व्यहिव्स्की ने एक धुंधली तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्चों की स्ट्रोलर में एक बच्चे का शव दिखाई दे रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन जारी अन्य तस्वीरों में आपातकालीन दल (इमरजेंसी क्रू) एक क्षतिग्रस्त इमारत के आसपास राहत कार्य में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News