Hajj 2024: सच साबित हुई भविष्यवाणी, सऊदी में हीटस्ट्रोक से 14 हज यात्रियों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 07:23 PM (IST)

काहिरा: सऊदी अरब में  चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी सही साबित रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 14 लोगों की मौत हो चुकी है।  इसके बावजूद  ईद- उल-अजहा उत्सव के चलते  सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ रही। 

PunjabKesari


मीडिया  के अनुसार,  हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दिया है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर हीट स्ट्रोक के कारण छह जॉर्डन नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, कई अन्य स्थानीय सूत्रों ने इससे अधिक संख्या की सूचना दी है, जिसके अनुसार 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है और उनके नाम भी पब्लिश किये गए हैं।मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि इस बार सबसे गर्म महीने में ही हज यात्रा  हो रही है और ऐसे में लाखों हज यात्रियों को लू लगने का खतरा है।

PunjabKesari

सबसे अधिक खतरा बुजुर्ग हजयात्रियों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को है। इस महीने लाखों मुसलमान हज यात्रा करने वाले हैं, लेकिन मक्का में भीषण गर्मी के कारण हजयात्रियों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। दुनिया भर से 20 लाख से अधिक मुसलमान हज के लिए यहां आते हैं। इस साल वार्षिक हजयात्रा 14 जून से 19 जून के बीच छह दिनों तक चलने की उम्मीद है। मक्का में इस दौरान तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसकी वजह से हजयात्रियों, विशेष रूप से वृद्धों और विभिन्न बीमारियों से पहले से ही पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News