अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 05:16 PM (IST)

International Desk: अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में लगी भीषण आग में एक भारतीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान  गुजरात मूल के एक हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और उनकी 20 वर्षीय बेटी ईशानी के रूप में हुई है।  यह परिवार मूल रूप से गुजरात के Nadiad का रहने वाला था और करीब दो वर्ष पहले अमेरिका के Wooster में बस गया था। हितेशभाई स्थानीय Econo Lodge मोटल में काम करते थे और परिवार वहीं रह रहा था। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे मोटल में आग लग गई। आग फैलने के बाद परिवार ने मोटल के फ्रंट डेस्क पर फोन कर मदद मांगी। उन्हें सलाह दी गई कि वे बाथरूम में जाकर पानी चालू रखें और वहीं सुरक्षित रहें।

 

परिवार ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, लेकिन आग और धुएं के कारण उनका दम घुट गया। जब तक दमकल कर्मी वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर सके, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।  स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दमकल विभाग ने फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए कई प्रयास किए। आग पर बाद में काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की विस्तृत जांच में जुटी हैं।
   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News