106 साल पुराना केक मिला, अभी भी है खाने लायक !

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 05:58 PM (IST)

लंदन : बर्फीले क्षेत्र अंटार्कटिका में 106 साल पुराना एक फ्रूट केक मिला है। बताया जा रहा है कि यह अभी भी खाने लायक है। कागज में लिपटा यह केक टिन के एक डिब्बे में बंद था। शोधकर्ताओं के अनुसार डिब्बे की हालत हालांकि ठीक नहीं थी, लेकिन केक से खाने योग्य सुगंध आ रही है।
PunjabKesari
ब्रिटेन की अंटार्कटिक हेरिटेज ट्रस्ट के शोधकर्ताओं को अंटार्कटिका के केप एडेयर क्षेत्र में इस केक के अलावा कुछ अन्य कलाकृतियां भी मिली हैं, लेकिन आकर्षण का केंद्र केक ही है। इस केक को हंटले एंड पाल्मर्स नामक कंपनी ने स्कॉटलैंड के टेरा नोवा अभियान पर जाने वाले दल के लिए बनाया था।
PunjabKesari
यह दल 1910 से 1913 के बीच अंटार्कटिका अभियान पर गया था। शोधकर्ताओं के अनुसार इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि स्कॉटिश दल के सदस्य इस ब्रांड का केक अपने साथ लेकर गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News