मारपीट के शिकार इस बच्चे की तस्वीरें हुई VIRAL

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 06:58 PM (IST)

शेरवुडः सोशल मीडिया पर एक जख्मी बच्चे की फोटो वायरल हो गई है। इस बच्चे का नाम जैकब है, जिसके इस हाल के लिए बेबीसिटर जिम्मेदार है। पुलिस द्धारा काेई कार्यवाही नहीं करने से नाराज माता-पिता ने इंसाफ के लिए अब साेशल मीडिया पर  गुहार गाई है। इस तस्वीर काे 2 दिन में 2 लाख से ज्यादा बाद शेयर किया गया। 

क्या है मामला?
शेरवुड में रहने वाली एलिसिया क्विनी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जोशुआ मार्च महीने में डेट पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के बेटे जैकब को 2 घंटे के लिए अपने फैमिली फ्रेंड्स और बेबी सीटर की निगरानी में छोड़ गए। देर रात जब दोनों घर लौटे तो बेबीसिटर काउच पर सो रहा था और जैकब बुरी तरह से रो रहा था। एलिसिया ने जब बच्चे काे देखा तो हैरान रह गई। उसकी आंखें चोट की वजह से बिल्कुल काली पड़ गईं थीं। वे बेटे को लेकर अस्पताल भागे और सभी टेस्ट कराए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की।

पुलिस ने क्या कहा?
शेरवुड पुलिस ने बेबीसिटर से पूछताछ की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। शेरवुड पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि केस की इन्वेस्टिगेशन चल रही है। केस वॉशिंगटन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2012 के नियम-कानून के चलते बच्चे के साथ हुई हिंसा को साबित करना मुश्किल है, क्योंकि विक्टिम अपना पक्ष नहीं रख सकता है।

क्या जैकब काे मिलेगा इंसाफ?
वहीं, बच्चे की मां एलिसिया का कहना है कि मुझे अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। मैं चाहती हूं कि हर वो शख्स जो ऐसे हालात का सामना कर रहा है वो आगे आए और आवाज उठाए। हालांकि, इस मामले के सामने आने के बाद अब इस रूलिंग के खिलाफ एक ऑनलाइन पीटीशन शुरू की गई है। पीटीशन के जरिए ओरेगन सुप्रीम कोर्ट से 2012 की रूलिंग पलटने को कहा गया है, ताकि जैकब को इंसाफ मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News