85 की उम्र में इस महिला का शौक जान दांतों तले दबा लेंगे उंगली!(Pics)

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2015 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्ली: दादी-नानी की उम्र की महिलाएं जहां पोते-पोतियों के साथ और बच्चों के साथ खेलने में समय बिताना पसंद करती है, वही इस महिला के शौक जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, डोरिस पेन नाम की इस महिला ने पिछले पांच दशकों में दुनिया के कई देशों में 20 से ज्‍यादा बार चोरियों को अंजाम दिया है और अब तक लगभग 2 मिलियन डॉलर के गहने चोरी कर चुकी है। 

हाल ही में इस चोर महिला को जॉर्जिया में गिरफ्तार किया है। डोरिस ने अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में चोरियां कबूली हैं और अटलांटा में इसे कान की बालियां चुराते वक्‍त इसे गिरफ्तार किया गया है। डोरिस को गिरफ्तार करने के बाद अटलांटा पुलिस ने उसकी केस हिस्‍ट्री निकाली तो पता चला कि उत्‍तरी कैरोलाइना की एक दुकान से इस महिला ने 33000 डॉलर की अंगूठी चोरी की थी। चोरी के मामले में पुलिस पहले से ही इसकी तलाश में थी। 

एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, डोरिस को चोरी की वजह से 20 से ज्‍यादा गिरफ्तार किया जा चुका है। डोरिस ने बचपन से ही चो‍री करना शुरू कर दिया था। उसका बचपन ओहायो में बीता था, जहां उसने अपने जीवन की पहली चोरी की थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News