Ducati ने रिवील की Multistrada V2 बाइक, Multistrada 950 से मिलते-जुलते होंगे फीचर्स

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 06:05 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Ducati मोटर ने हाल ही में अपनी Multistrada V2 बाइक को रिवील किया है, जोकि Ducati Multistrada 950 को रिप्लेस करने वाली है। यह बाइक लुक्स के हिसाब से Multistrada 950 से ही मिलती–जुलती होगी। कंपनी ने इसके एर्गौनॉमिक्स में बदलाव किए हैं, जिससे इसकी सीट्स काफी आरामदायक होने वाली हैं।

PunjabKesari

बात करें अन्य बदलावों की तो इसमें अपडेटेड 937cc का v-twin इंजन दिया गया है जो 113hp और 98nm का टार्क जनरेट कर सकता है। इसी के साथ इसमें पहले जैसा ही गियरबॉक्स शामिल किया गया है। 
Multistrada V2 पिछली बाइक के मुकाबले में हल्की होने वाली है। इसके पीछे का कारण यह है कि डुकाटी इंजीनियरों ने इस बाइक के वज़न को दो किलोग्राम कम करने का तरीका खोज निकाला है।

PunjabKesari

बता दें कि नई Ducati Multistrada V2 को दो वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट्स में ट्रैक्शन कंट्रोल, सेलेक्टेबल राइड मोड्स और व्हीकल होल्ड कंट्रोल शामिल किए जाएंगें। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News