Vvan में दिखेगा TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार की राइटिंग का जादू, एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट!
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 10:54 AM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Vvan 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने हॉरर और कॉमेडी के नए मेल के साथ जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इसमें बिल्कुल नए अवतारों में नजर आएंगे, और फिल्म की हर झलक ने इसके रहस्यमयी और शानदार विजुअल दुनिया से दर्शकों को प्रभावित किया है। एकता आर कपूर और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित Vvan एक बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जिसमें रहस्य, रोमांच और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।
हालांकि, Vvan ऐसी फिल्म होने वाली है जिसे हर किसी को बहुत ध्यान से देखना होगा, क्योंकि इसमें बारीकियों पर खास काम किया गया है। इस बारे में बात करते हुए निर्माता एकता कपूर ने टीवीएफ के अरुणाभ कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “यह उन फिल्मों में से एक होगी जिसे आपको सच में ध्यान देकर देखना होगा, क्योंकि इसमें बहुत सारी डिटेलिंग बुनी गई है। मुझे मानना पड़ेगा कि यह मेरी सबसे मजबूत बात कभी नहीं रही, लेकिन भगवान बारीकियों में बसते हैं और मुझे लगता है यहां सबसे बड़ी डिटेलिंग इस बात में होगी कि अरुणाभ और सर ने किरदारों को जिस तरह सामने लाया है और कलाकारों ने उन्हें जिस तरह निभाया है।”
Vvan का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है, जबकि इसकी कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है। फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है।
