मैट डेमन और टॉम हॉलैंड संग दिखे आशीष चंचलानी, ''द ओडिसी'' प्रीमियर में बटोरी सुर्खियां

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 02:54 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। डिजिटल सुपरस्टार आशीष चंचलानी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर में शिरकत की, जहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड सुपरस्टार मैट डेमन और टॉम हॉलैंड से हुई। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं।

मजेदार कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
आशीष चंचलानी ने इस यादगार शाम की झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "Kuch nai America aur London se teen dost aaye hai unko Mumbai ghuma raha hu." उन्होंने Universal Pictures India की टीम का भी आभार जताया। उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया और पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

ग्लोबल स्टूडियोज़ की पहली पसंद बन रहे हैं आशीष
'द ओडिसी' के प्रीमियर में उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि अंतरराष्ट्रीय स्टूडियोज़ और ग्लोबल ब्रांड्स का उन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में आशीष चंचलानी कई बड़े हॉलीवुड इवेंट्स और ग्लोबल कैंपेन का हिस्सा बन चुके हैं। भारत में विशाल डिजिटल ऑडियंस तक उनकी पहुंच और प्रभाव ने उन्हें इंटरनेशनल फिल्म प्रमोशन्स और एक्सक्लूसिव प्रीमियर्स के लिए एक अहम चेहरा बना दिया है।

मार्वल से 'जुरासिक वर्ल्ड' तक, लगातार बढ़ रहा ग्लोबल सफर
यह पहली बार नहीं है जब आशीष किसी अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो के साथ जुड़े हों। इससे पहले वह मार्वल स्टूडियोज के हाई-प्रोफाइल कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह 'जुरासिक वर्ल्ड' के प्रीमियर और 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' के अमेरिका प्रीमियर में आमंत्रित होने वाले चुनिंदा भारतीयों में शामिल रहे हैं। एक सफल कंटेंट क्रिएटर और निर्देशक के रूप में आशीष लगातार अपनी पहचान का विस्तार कर रहे हैं और भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News