Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia ने की Ekta Kapoor के विज़न की खुलकर तारीफ
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:14 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आने वाली हिंदी मिथोलॉजिकल फोक-थ्रिलर VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्म की पावरफुल स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम। Ekta Kapoor द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia लीड रोल में नजर आएंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया क्यों खास है ये प्रोजेक्ट
हाल ही में एक इवेंट के दौरान Sidharth Malhotra ने Ekta Kapoor के काम करने के अंदाज़ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैंने आज तक ऐसा कोई प्रोड्यूसर नहीं देखा जो मुझे पूरी फिल्म शुरुआत से अंत तक सुना सके।' उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और वो खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। सिद्धार्थ के शब्दों में एक प्रोफेशनल रिस्पेक्ट के साथ-साथ एक पर्सनल बॉन्ड भी साफ झलकता है, जो इस फिल्म को और खास बनाता है।
तमन्ना भाटिया के लिए ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’
वहीं, Tamannaah Bhatia ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। यह उनका Ekta Kapoor के साथ पहला प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा, 'यह मेरा एकता के साथ पहला प्रोजेक्ट है और उनके साथ काम करना हमेशा से मेरी दिल की तमन्ना थी तमन्ना की दिल की तमन्ना है एकता।' उनकी यह बात साफ दिखाती है कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना पूरा होने जैसा है।
मिथोलॉजी और थ्रिल का यूनिक मिक्स
VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट को एक ऐसी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है, जो भारतीय मिथोलॉजी और थ्रिल को एक साथ जोड़कर कुछ नया पेश करेगी। Ekta Kapoor का विज़न और स्टारकास्ट की एनर्जी इस प्रोजेक्ट को पहले से ही चर्चा में ला चुकी है।
क्या बॉलीवुड को मिलने वाली है नई ब्लॉकबस्टर?
जैसे-जैसे फिल्म को लेकर बज बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उम्मीदें भी हाई होती जा रही हैं। Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia की जोड़ी, साथ में Ekta Kapoor का विज़न यह कॉम्बिनेशन बॉलीवुड को एक और बड़ी हिट दे सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।
