हो सकता है... क्या Shahid Kapoor के घर गूंजेगी तीसरी बार किलकारी ? पत्नी Mira ने Kareena Kapoor को बताई सच्चाई

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 06:05 PM (IST)

Mira Rajput Pregnancy Rumours : शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' (What Women Want) में नजर आईं। यहाँ दोनों ने रिश्तों, शादी, पारिवारिक जीवन और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अफवाहों पर खुलकर बातचीत की।

गुरुवार को जारी हुए आने वाले एपिसोड के एक नए प्रोमो में उनकी मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली, जिसमें मीरा ने अपने पति शाहिद कपूर के साथ परिवार बढ़ाने की अटकलों पर बात की।

बातचीत के दौरान, करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में सुनी गई सबसे अजीब अफवाह कौन सी है। इस सवाल के जवाब में मीरा ने बताया कि यह अफवाह उनके और शाहिद के तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने के बारे में थी।

Mira Rajput on Kareena Kapoor Show

क्या तीसरी बार मां बनेंगी मीरा राजपूत ?
मीरा के जवाब पर करीना ने मजाक में कहा, "हो सकता है। मीरा ने तुरंत इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है। एपिसोड से पहले, करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें बहुत ही मिलनसार और प्यारी बताया। मीरा ने इस पोस्ट को रीशेयर किया और शो में बुलाने के लिए करीना का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें इससे बेहतर साथ नहीं मिल सकता था।
करीना के शो में मीरा का आना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अतीत में करीना और शाहिद कपूर का रिश्ता रह चुका है।

Mira Rajput on Kareena Kapoor Show

कभी Shahid के प्यार में थीं करीना 
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कभी करीना और शाहिद बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक थे। 2004 में फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद उन्होंने 'चुप चुप के', '36 चाइना टाउन' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
आखिरकार 2007 में, 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान वे अलग हो गए। यह फिल्म बाद में उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक बन गई।

करीना ने अक्टूबर 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली। उनके दो बेटे हैं - तैमूर और जहांगीर। वहीं, शाहिद ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की और उनके भी दो बच्चे हैं - मीशा और जैन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News