Cannes 2026 में ₹5.5 लाख का Espresso Bag लेकर पहुंची Urvashi Rautela, कीमत जानकर उड़ गए सबके होश

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:47 PM (IST)

Urvashi Rautela Espresso Clutch : उर्वशी रौतेला का अंदाज ही ऐसा है, वो जहां भी जाती हैं सबको अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लेती हैं। इसी तरह कान फिल्म फेस्टिवल में भी उन्होंने लाइमलाइट बटोरने में बिल्कुल भी कमी नहीं छोड़ी। सबसे पहले तो वो करोड़ो की ड्रेस पहनकर इस इवेंट में पहुंची और उसके बाद अब हर जगह उनके बैग के चर्चे हो रहे है। ऐसा इस वजह से क्योंकि दूसरे लुक में उन्होंने ड्रेस से मेहंगा हाथ में क्लच लिया हुआ था। तो चलिए जानते हैं कैसा था उनका क्लच, जिसकी वजह से हर जगह बस उन्ही की चर्चा हो रही है। 

Urvashi Rautela Cannes 2026

5 लाख रुपये से भी ज्यादा मेहंगा है बैग 
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 पर पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई हैं और इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस सिल्वर रंग के चमचमाते गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं, जिसमें हैवी एम्बेलिशमेंट और लंबा फेदर ट्रेल उनके लुक को बेहद शानदार बना रहा था। हालांकि, उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके यूनिक क्लच की हो रही है। उर्वशी ने इस दौरान एक्सप्रेसो मार्टिनी डिजाइन वाला क्लच कैरी किया था, जिसकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
 

Urvashi Rautela Cannes 2026
लग्जरी ब्रांड का है क्लच
आपको बता दें उनका यह बैग कोई आम नहीं है बल्कि काफी फेमस ब्रांड का है। उनका यह बैग का लुक कॉफी कॉकटेल ग्लास जैसा था, जिसमें क्रिस्टल फोम और छोटे-छोटे कॉफी बीन्स भी लगे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News