Toxic Trailer: यश के डबल रोल ने मचाई सनसनी, ‘टॉक्सिक’ की पहली झलक में दिखा एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 11:34 AM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार यश स्टारर ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर एक ऐसी डार्क और रहस्यमयी दुनिया की पहली झलक देता है, जहां कैओस का टकराव कैओस से होता है, वफादारियां परखी जाती हैं और हर किरदार की अपनी अलग कहानी है।

यश की फिल्म में दिखा Larger-Than-Life अंदाज
रॉकिंग स्टार यश की अगुवाई में फिल्म को बड़े स्केल वाली Larger-Than-Life Magnum Opus के तौर पर पेश किया गया है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ प्यार, पावर, धोखा और रिडेम्प्शन से जुड़ी इमोशनल कहानी की झलक देखने को मिलती है।

Yash vs Yash का धमाकेदार फेस- ऑफ
ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण यश का डबल रोल है। यश फिल्म में राया और टिकट के किरदार निभा रहे हैं। दोनों पिता और बेटे हैं, लेकिन ट्रेलर में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े दिखाई देते हैं। यह Yash vs Yash Face-Off फिल्म के सबसे बड़े हाईलाइट्स में से एक बनकर सामने आया है।

राया और टिकट के रिश्ते में छिपी है इमोशनल स्टोरी
‘Toxic’ के केंद्र में राया और उसके बेटे टिकट का जटिल रिश्ता है। गैंगस्टर वर्ल्ड, दुश्मनी और सत्ता की लड़ाई के बीच पिता-पुत्र का यह रिश्ता फिल्म को एक मजबूत इमोशनल बैकग्राउंड देता है।

Nayanthara से Kiara Advani तक, दमदार Star Cast
ट्रेलर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी के किरदारों की भी झलक देखने को मिलती है। सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में अलग शेड्स और इंटेंसिटी लेकर आते नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प बनती है।

Geetu Mohandas की Unique Storytelling का दिखा असर
अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर गीथू मोहनदास ने फिल्म का निर्देशन किया है। उनकी यूनिक स्टोरीटेलिंग और विजुअल अप्रोच ट्रेलर में साफ नजर आती है। डार्क टोन, टेक्सचर्ड विजुअल्स और इंटेंस कैरेक्टर डायनामिक्स फिल्म को एक अलग सिनेमैटिक पहचान देते हैं।

High-Octane Action और शानदार World Building
ट्रेलर में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, थ्रिलिंग मोमेंट्स और बड़े स्तर की वर्ल्ड-बिल्डिंग देखने को मिलती है। शानदार प्रोडक्शन डिजाइन और एटमॉस्फेरिक विजुअल्स ‘Toxic’ की दुनिया को और ज्यादा इमर्सिव बनाते हैं।

कई भाषाओं में रिलीज होगी Toxic
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब करके रिलीज किया जाएगा, जिससे फिल्म की पहुंच देशभर के दर्शकों तक होगी।

26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी Toxic
गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Yash, Nayanthara, Kiara Advani, Tara Sutaria, Rukmini Vasanth और Huma Qureshi अहम भूमिकाओं में हैं। KVN Productions और Monster Mind Creations द्वारा निर्मित ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News