दिव्येंदु ने याद किया अपना आइकॉनिक लिक्विड किरदार, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम को दी बधाई
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 03:54 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘प्यार का पंचनामा’ में लिक्विड के मजेदार और यादगार किरदार से अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता दिव्येंदु एक बार फिर अपने इस आइकॉनिक रोल को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।
दिव्येंदु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर पोस्ट किया और इसे शेयर करते हुए अपने पुराने किरदार लिक्विड का मजेदार अंदाज में जिक्र किया। अभिनेता ने फिल्म के टाइटल और कहानी से जुड़ी समानता की ओर इशारा करते हुए अपनी पोस्ट के जरिए पुरानी यादें भी ताजा कर दीं।
अपने पोस्ट में दिव्येंदु ने लिखा, “कुछ पहले जैसा लगा क्या?? लेकिन ये वो है नहीं.. तो आइए हम सब और खासकर लिक्विड की तरफ से स्वागत करते हैं!! ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं।”
दिव्येंदु की इस पोस्ट ने ‘प्यार का पंचनामा’ के फैंस को भी उनके लिक्विड वाले दौर की याद दिला दी है। अभिनेता का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
