धड़कपुर में फिर लौटेगी अफरातफरी, ‘दुपहिया’ सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 04:44 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। छोटे शहर की मासूमियत, रोजमर्रा की परेशानियों और हास्य से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘दुपहिया’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। प्राइम वीडियो ने सीरीज के सीजन 2 के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। काल्पनिक गांव धड़कपुर में इस बार पहले से ज्यादा परेशानियां और अफरातफरी देखने को मिलेगी। सीजन 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2026 को भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

नए सीजन में बढ़ेगी धड़कपुर की मुश्किलें
‘दुपहिया’ की कहानी धड़कपुर नाम के एक काल्पनिक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले सीजन में अपनी अलग मासूमियत और छोटे शहर के अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली यह दुनिया अब पहले जैसी नहीं रही है। दूसरे सीजन में पुराने किरदारों के सामने नई चुनौतियां और बड़ी परेशानियां आने वाली हैं। सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इसे सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले बनाया और निर्मित किया है, जबकि अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग इसके क्रिएटर और राइटर हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पुराने किरदारों के साथ निरहुआ की एंट्री
सीजन 2 में पहले सीजन की स्टारकास्ट भी वापसी कर रही है। इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, इस बार अभिनेता और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी सीरीज की टीम का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में नए किरदार और पुरानी टीम के साथ धड़कपुर की कहानी किस तरह आगे बढ़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

‘दुपहिया’ को दर्शकों से मिले प्यार से उत्साहित हैं मेकर्स
प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल्स (SVOD) के निदेशक और प्रमुख निखिल माधोक ने कहा कि किसी कहानी की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण उसका दर्शकों से तुरंत जुड़ जाना है। उनके मुताबिक, जब किसी सीरीज के किरदार लोगों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बनने लगते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि कहानी ने अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि ‘दुपहिया’ इसका अच्छा उदाहरण है और पहले सीजन को दर्शकों से काफी प्यार मिला। वहीं, क्रिएटर्स और कार्यकारी निर्माता सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने कहा कि ‘दुपहिया’ उनके लिए बेहद खास कहानी है। उनके अनुसार, ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी बड़े सपनों और रोजमर्रा की उथल-पुथल के बीच के टकराव को हास्य और भावनात्मक पलों के साथ पेश करती है। उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन में किरदारों के सामने पहले से बड़ी चुनौतियां होंगी और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस सीजन को भी उतना ही प्यार देंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News