सोना गिरवी और देश बचाने की जंग… मनोज बाजपेयी की ‘Governor’ का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 05:22 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Governor का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। Vipul Amrutlal Shah की इस फिल्म में देश के उस दौर को दिखाया गया है जब भारत आर्थिक तबाही के सबसे खतरनाक मोड़ पर खड़ा था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे 1990 के दशक में देश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था और हालात इतने खराब थे कि सरकार को बड़े ऐतिहासिक फैसले लेने पड़े।

मनोज बाजपेयी का अब तक का सबसे अलग अवतार
Manoj Bajpayee इस फिल्म में एक बेहद गंभीर और दमदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका शांत लेकिन कड़क अंदाज़ लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। डायलॉग्स, बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस देखकर साफ है कि यह रोल उनके करियर के सबसे मजबूत किरदारों में से एक साबित हो सकता है। वहीं Adah Sharma भी ट्रेलर में बेहद इंटेंस दिखाई दे रही हैं।

ट्रेलर ने दिखाया आर्थिक संकट का डरावना सच
फिल्म का ट्रेलर सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि उस दौर की बेचैनी, डर और जनता के गुस्से को भी सामने लाता है। गिरती अर्थव्यवस्था, सड़कों पर प्रदर्शन, नेताओं की बेचैनी और देश को बचाने की जद्दोजहद को काफी सिनेमैटिक लेकिन रियल अंदाज़ में पेश किया गया है। ट्रेलर देखते वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे देश के इतिहास का कोई दबा हुआ अध्याय फिर से खुल रहा हो।

युवाओं के लिए रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग
मेकर्स ने खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी के लिए ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी, ताकि वे 1990 के उस आर्थिक संकट को समझ सकें जिसके बारे में आज बहुत कम लोग जानते हैं। इस दौरान युवाओं को फिल्म की टीम और स्टारकास्ट से बातचीत करने का मौका भी मिला।

दमदार टीम लेकर आ रही है ये हिस्ट्री ड्रामा
फिल्म का निर्देशन Chinmay Mandlekar ने किया है, जबकि इसे ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं और संगीत Amit Trivedi ने दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘Governor’ इसी साल 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारत के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर की सिनेमाई कहानी बनने वाली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News