''औरत हो, अपनी औक़ात में रहो'' के जवाब में पड़ा जोरदार तमाचा, ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 04:18 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। The Narmada Story का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 2 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर क्राइम, सस्पेंस, इमोशन और वूमेन पावर का ऐसा मिश्रण दिखाता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। खास बात यह है कि फिल्म में रियल लाइफ आईपीएस अधिकारी Simala Prasad एक दमदार पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रही हैं।

नर्मदापुरम से शुरू होती है रहस्यमयी कहानी
ट्रेलर की शुरुआत मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से होती है, जहां पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाते हैं। पूरा पुलिस विभाग उनकी तलाश में जुट जाता है, लेकिन मामला तब और उलझ जाता है जब पता चलता है कि वह शहर में लगातार हो रहे मिसिंग केस की जांच कर रहे थे। इसी बीच खौफ पैदा करने वाले किन्नर गिरोह की एंट्री कहानी को और रहस्यमयी बना देती है।

एसआई नर्मदा रायकवार की दमदार एंट्री
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब एसआई नर्मदा रायकवार केस की जांच अपने हाथ में लेती हैं। पुलिस वर्दी में Simala Prasad का ट्रांसफॉर्मेशन और उनका दमदार अंदाज ट्रेलर की सबसे बड़ी हाईलाइट बनकर सामने आया है। ट्रेलर में उनका आत्मविश्वास और एक्शन अवतार दर्शकों को “रियल मर्दानी” की याद दिलाता है।

पावरफुल डायलॉग्स ने जीता दिल
'औरत हो, अपनी औक़ात में रहो' के जवाब में पड़ा जोरदार तमाचा और “पुलिस फोर्स में जेंडर का फर्क नहीं होता, वर्दी काफी होती है” जैसे संवाद ट्रेलर को और दमदार बनाते हैं। यह साफ दिखाता है कि फिल्म सिर्फ क्राइम थ्रिलर नहीं बल्कि महिला शक्ति और लड़कियों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को भी सामने लाने वाली है।

स्टार कास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत
ट्रेलर में Mukesh Tiwari, Anjali Patil, Zarina Wahab और Raghubir Yadav अपने प्रभावशाली किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन, पुलिस मुठभेड़ और भावनात्मक दृश्य कहानी को और गहराई देते हैं।

सिमाला प्रसाद ने फिल्म को बताया महिलाओं की आवाज
Simala Prasad ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘द नर्मदा स्टोरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उन महिलाओं और लड़कियों की आवाज है जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानतीं।” उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्होंने कई वास्तविक घटनाएं देखी हैं और इस किरदार को पूरी सच्चाई के साथ निभाने की कोशिश की है।

निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने कही ये बात
फिल्म के निर्देशक Zaigham Imam ने कहा कि फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाया गया, बल्कि समाज के गंभीर मुद्दों को सामने लाने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक फिल्म में क्राइम, सस्पेंस और इमोशन के साथ महिला शक्ति का मजबूत पक्ष देखने को मिलेगा।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी The Narmada Story में सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल और अश्विनी कलसेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके साथ ज़रीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह और इश्तियाक खान भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News