ऋषभ शेट्टी ने की पेड्डी ट्रेलर की जमकर तारीफ, राम चरण को बताया ''हर फ्रेम में फायर...''

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित और वृधि सिनेमाज, मिथ्री मूवी मेकर्स और IVY एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई पेड्डी में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्रिटीज़ दोनों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को होगा, जिसके बाद यह 4 जून 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ की जाएगी।

पेड्डी 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के हर टीज़र और गाने के रिलीज़ के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार मुंबई में हुए एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट में फिल्म का पावर-पैक्ड ट्रेलर रिलीज़ कर दिया।

ट्रेलर को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है और हर तरफ से तारीफें आ रही हैं, जिसमें सेलेब्रिटीज़, फिल्ममेकर्स और दर्शक सभी शामिल हैं। इसी कड़ी में मशहूर अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर पेड्डी के ट्रेलर की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा, “#Peddi का ट्रेलर शानदार लग रहा है। मेगा पावर स्टार @alwaysramcharan हर फ्रेम में कमाल के लग रहे हैं, हर सीन में आग है। @nimmashivarajkumar anna का स्क्रीन प्रेज़ेंस फिल्म में एक शानदार लेयर जोड़ता है, जबकि @janhvikapoor एक खूबसूरत और वाइब्रेंट स्पार्क लेकर आती हैं। @buchibabu_sana का काम बेहतरीन है। @rathnaveludop @venkatasatishkilaru @vriddhicinemas @mythriofficial @sukumarwritings और पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।”

थिएटर में रिलीज़ होने से पहले ही पेड्डी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बना दी है और अलग-अलग मार्केट्स में इसका क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। खासकर इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म को काफी मजबूत शुरुआती रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग्स कुछ ही घंटों में 100K डॉलर के आंकड़े को पार कर गईं, जो दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता और अच्छे रिस्पॉन्स को दिखाता है।

इसके साथ ही राम चरण के फिल्म में दिख रहे दमदार ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। उनके अलग-अलग लुक्स, एक साधारण गांव के क्रिकेटर से लेकर इंटेंस और पावरफुल पेड्डी पहलवान तक, उनकी रेंज को दिखाते हैं और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर और ज्यादा जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं।

एक. आर. रहमान के म्यूजिक ने फिल्म के क्रेज को और भी बढ़ा दिया है और यह इसकी बढ़ती लोकप्रियता का एक बड़ा कारण बन गया है। जहां “चिकिरी चिकिरी” ने 200 मिलियन व्यूज़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं “राई राई रा रा” भी यूट्यूब पर 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ के साथ तेजी से ट्रेंड कर रहा है। हर नए अपडेट के साथ बढ़ता उत्साह इसे आने वाले समय की सबसे बड़ी सिनेमैटिक फिल्मों में से एक बना रहा है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं, जो फिल्म के स्केल और इम्पैक्ट को और मजबूत बनाते हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारु द्वारा वृधि सिनेमाज के बैनर तले किया गया है, माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार व्राइटिंग्स और IVY एंटरटेनमेंट के सहयोग से, जबकि को-प्रोड्यूसर इशान सक्सेना हैं।

IVY एंटरटेनमेंट की शुरुआत 2020 में हुई थी और तब से इसने भारत में फिल्म राइट्स हासिल करने और प्रोडक्शन के क्षेत्र में खुद को एक लोकप्रिय और मजबूत कंपनी के रूप में स्थापित कर लिया है। कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी और फिल्म राइट्स का एक बड़ा कैटलॉग तैयार कर रही है और साथ ही क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउस को सपोर्ट करते हुए ऐसी फिल्में बनाने में मदद कर रही है जो दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकें।

फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी दमदार है, जिसमें संगीत ए. आर. रहमान का है, सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने की है, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन वी. वाई. प्रवीण कुमार ने संभाला है, जो फिल्म की भव्यता और एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है।

पेड्डी को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा, जो धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज और राजा शिवाजी की बड़ी सफलता के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद यह 4 जून 2026 को दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज़ होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News